मनोरंजन

ब्रेकिंग – कोरोना संक्रमित हिमांशी खुराना की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए एडमिट

कुछ दिनों पहले हिमांशी खुराना ने किसानों की एक प्रदर्शन रैली में हिस्सा लिया था, जिसके बाद वह कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद से वे घर पर क्वारनटीन में थीं. वहीं से डॉक्टर्स की निगरानी में उनका मेडिकेशन चल रहा था. लेकिन अब खबर है कि हिमांशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तेज बुखार और ऑक्सीजन सैचुरेशन के चलते हिमांशी को लुधियाना के अस्पताल ले जाया गया. हिमांशी को 105 डिग्री बुखार था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम था. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हिमांशी को एंबुलेस के जरिए चंडीगढ़ से लुधियाना शिफ्ट किया गया. अभी हिमांशी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. मालूम हो हिमांशी किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. इसी के बाद से वे कोरोना की चपेट में आईं.

Related Articles

Back to top button