Politicsदेश विदेशमध्यप्रदेश
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

जबलपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी देश भर में विरोध जता रही है। जबलपुर में भी आम आदमी पार्टी ने एक रैली निकालकर केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया। पार्टी कार्यकर्ता शहर के मालवीय चौक पर एकजुट हुए जहां उन्होने धरना देकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार सिर्फ और सिर्फ सियासी मकसद से ईडी का दुरुपयोग कर रही है और ऐसा पहली बार हुआ है जब मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अब लगातार विरोध प्रदर्शऩ करने की बात की है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है



