
दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासत में उबाल आ गई है। वहीं आप पार्टी के समर्थकों ने केंद्र का विरोध कर देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में विपक्ष की ओर से भी सीएम की गिरफ्तारी के बाद लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि सीएम केजरीवाल के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल सत्ता संभाल सकती हैं।
बता दें कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने X पर पोस्ट शेयर कर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया है। PM मोदी सब को क्रश करने में लगे हुए हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। केजरीवाल का जीवन देश के लिए समर्पित है।
जनता जनार्दन है सब जानती है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट किया, “…यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। चाहे अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता सब जानती है…”




