Gold price: सोने की कीमतों में आया बड़ा उछाल, आसमान छू रहे दाम, जानें क्या है भाव

नई दिल्ली। इन दिनों फेस्टिव का सीजन चल रहा है और मार्केट में गजब की रौनक बनी हुई है। वहीं लोग शादी सीजन के लिए भी जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज के ताजा दामों पर एक बार जरूर नजर डाल लें। भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानि 20 मार्च को सोने की कीमतों में उछाल देखी गई है। वहीं, चांदी की कीमतें भी आसमान छू रही है।
जानकारी के अनुसार मुंबई-सोना आज यानी बुधवार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम सोना 206 रुपए बढ़कर 65,795 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसी महीने 11 मार्च को सोने ने 65,646 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।
आज चांदी में भी मामूली तेजी है। ये 15 रुपए महंगी होकर 73,859 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई। इससे पहले बीते दिन चांदी का भाव 73,844 रुपए था। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
मार्च में अब तक 3 हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना
मार्च में अब तक सोने-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली है। महीने की शुरुआत यानी 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 20 मार्च को 65,795 रुपए पर पहुंच गया है। यानी 20 दिनों में ही इसकी कीमत में 3,203 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। वहीं चांदी भी 69,977 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 73,859 रुपए पर पहुंच गई थी।
वहीं मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।




