
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंगलवार देर रात एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि युवक घोषित बदमाश था और पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. घर लौटने के बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस फिंगर प्रिंट के नाम उसे थाने ले गई थी. जहां उसे प्रताड़ित किया और धमकी देकर रुपयों की मांग करी. इस वजह से उसने यह कदम उठाया।
रात को थाने से घर लौटने के बाद विकास ने परिजनों को बताया कि पुलिस ने फिंगर प्रिंट लेने के बाद उससे रुपयों की मांग की. साथ दी धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो उसे जिलाबदर कर देंगे. इससे परेशान होकर बुधवार की सुबह करीब 6 बजे उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजन ने लटका देखा तो नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया.
वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का था. मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार केस दर्ज कर जांच की जा रही है, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



