युवकों को चलती बाइक पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने सिखाया गया सबक

बीती गुरुवार को दोपहर के समय लवन-बलौदाबाजार मुख्य सड़क मार्ग में एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्र. CG22 J4490 में 03 मनचले लड़के सवार होकर, फर्राटेदार बाइक चला रहे थे। साथ ही इसमें बीच में बैठा हुआ लड़का अपना शर्ट का बटन खोलकर एवं खड़े होकर स्टंटबाजी कर रहा था। इन्हें देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि, तीनों लड़के अब-तब मोटरसाइकिल से गिरने वाले हैं, या कहीं एक्सीडेंट करने वाले हैं। इनकी कलाबाजियों का शिकार पैदल चलता अन्य कोई राहगीर या कोई दूसरा वाहन चालक भी हो सकता था।
इसी बीच कसडोल जाते हुए ग्राम लाहोद के पास श्री अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने मुख्य सड़क मार्ग में स्टंट करते हुए इन मनचले लड़कों को देखा। अभिषेक सिंह द्वारा तत्काल मोटरसाइकिल को रुकवाकर इसमें सवार लड़कों से सामान्य पूछताछ किया गया तथा इन्हें मोटरसाइकिल सहित थाना लवन लाया गया।
read also- गरियाबंद-अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग के डीएफओ सहित कई वन अधिकारियों के वाहनों से किया तोड़फोड़, कर्मचारियों को बनाया बंधक…
बताया जा रहा है मोटरसाइकिल मिथलेश साहू नामक लडका चला रहा था। एक मोटरसाइकिल तीन सवारी बैठकर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने की धाराओं के तहत वाहन स्वामी मिथलेश साहू पिता गंगा प्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 07 कसडोल का कुल ₹2000 का चालान काटा गया। साथ ही तीनों लड़कों को इस प्रकार स्टंटबाजी नहीं करने के लिए कडाई पूर्वक समझाइश दिया गया, जिसमें मनचले लड़कों द्वारा अपना कान पकड़कर एवं माफी मांगते हुए दूसरों को भी इस प्रकार की गलती नहीं करने के लिए निवेदन किया गया। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अपील यातायात नियमों का सदैव पालन करें। एक मोटरसाइकिल में तीन सवारी कभी भी ना बैठे तथा अपने परिजनों, खासकर बच्चों को मोटरसाइकिल, कार आदि में किसी प्रकार का भी स्टंट अथवा कलाबाजी करने की मनाही करें।



