भाजपा विधायक व पूर्व IAS के काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त… |

कांकेर । भाजपा विधायक व पूर्व IAS के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जानकारी के मुताबिक केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनके काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
जानकारी के मुताबिक हादसा काफिले की गाड़ी के पत्थर से टकराने पर हुआ है।अभी मौके पर जाम की स्थिति है। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले की गाड़ी, सड़क निर्माण के लिए रखे गये पत्थर से टकरा गयी। सड़क पर छोड़े गए बड़े पत्थरों की वजह से फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई।
read more- CG Crime: भाई ने अपने ही भाई को उतारा मौत के घाट, फिर हुआ ऐसा, जान कर उड़ जायगे होश…
दुर्घटना में गाड़ी में बैठे दो पुलिस जवानों को चोट आई है। दोनों को भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया गया है। वहीं विधायक नीलकंठ टेकाम अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
भानुप्रतापपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि विधायक टेकाम अंतागढ़ से रायपुर जा रहे थे। आपको बता दें कि भानुप्रतापपुर में कल भी सड़क निर्माण में लापरवाही को लेकर चक्काजाम हुआ था।




