छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाइक गिरी खाई में , एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक… |


 बालोद । मड़ई मेला के खुशी में उस वक्त मातम पसर गया, जब मेला देखने आये बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गये। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। घटना डौण्डी थाना इलाक़े के कुरुटोला गाँव की है। गांव में मड़ई मेला लगा हुआ था,

read more- CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़े मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट

उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक डौण्डी कुरुटोला मुख्य मार्ग में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं घायल को अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक डौण्डी थाना क्षेत्र के कुरुटोला गाँव में मड़ई लगा हुआ था। मेला देखने कई सारे लोग आये हुए थे,

इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सुनील तारम के रूप में हुई है। वहीं मंगेश मंडावी घायल हो गये। दोनों युवक मंगलतराई निवासी हैं। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Related Articles

Back to top button