छत्तीसगढ़

देवर ने भाभी को दारू पिलाकर उतरा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया रेप … |


बलरामपुर. जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां देवर ने भाभी को पहले जमकर दारू पिलाया. उसके बाद गला दबाकर उसे की नींद सुला दी. हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी देवर ने ममेरे भाई के साथ मिलकर भाभी की लाश के साथ रेप किया.

पुलिस ने मामले में नाबालिग देवर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम राजपुर थाना क्षेत्र के हरीतिमा के जंगल में दिया था. बता दें कि, मृतका सितावती ने मनोज नाम के शख्स के साथ विवाह किया था. शादी होने के बाद मनोज अपने दिव्यांग भाई और बूढी मां पर ध्यान नहीं देता था.

read more- CG News: कांग्रेस के 6 नेताओं को रेलवे पुलिस ने किया अरेस्ट, पढ़े पूरा मामला…

इसी बात से उसका भाई हमेशा नाराज रहता था. घटना के दिन दिव्यांग अपचारी बालक ने अपनी भाभी से कहा कि जंगल मे पिकनिक मनाने चलना है. जानकारी के अनुसार, इस पिकनिक में उसने अपने ममेरे भाई कृष्णा सोनहा को भी सूरजपुर से बुलाया था. जिसके बाद दोनों ने 2 बॉटल दारू लिया और मुर्गा साथ में लेकर जंगल गए और वहां जमकर पिकनिक मनाया.

पार्टी करने के बाद जब उन्हें लगा कि उसकी भाभी पूरी तरह से नशे में है तो दोनों ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या की फिर शव के साथ बलात्कार किया. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मृतिका का मोबाइल आरोपियों ने अपने पास ही रख लिया.

पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से मामले को सुलझा लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने बताया कि, हत्या का मुख्य कारण अपचारी बालक का अपने भाई के प्रति गुस्सा था कि वह शादी करने के बाद उस पर और उसकी बूढी मां पर ध्यान नहीं दे रहा था.



Related Articles

Back to top button