छत्तीसगढ़
50 यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 लोगों को आई गंभीर चोट… |

कवर्धा. जिले के रेंगाखार से चिल्फ़ी की ओर जा रही बस झलमला घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे.
बस पलटने से 25 लोगों को गंभीर चोटें आई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
हादसे में 15 घायलों को रेंगाखार और 10 लोगों को झलमला सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हादसा झलमला थाने का बताया जा रहा है.
read more- CG News: प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी व अध्यक्ष ने प्रदेश स्तरीय विभिन्न समितियों का किया गठन…




