छत्तीसगढ़

19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार, झाड़फुंक बाबा ने बनाया शिकार |


 छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहाँ झाड़-फूंक की आड़ में एक बाबा ने 19 वर्षीय युवती के साथ रेप किया है. परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाबा कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती राजनांदगांव जिले की है. कई दिनों से युवती के सिर में दर्द हो रहा था. इलाज कराने के बावजूद भी सिर का दर्द ठीक नहीं हो रहा था. वहीं युवती को झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा के बारे में पता चला तो पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाबा के पास पहुंची. जहां आरोपी बाबा युवती को एक कमरे में ले गया. जहां बाबा ने युवती को एक गिलास पानी पिलाया. उसके बाद युवती बेहोश हो गई. जिसके बाद कृष्णा जायसवाल ने उसके साथ दुष्कर्म की फघटना को अंजाम दिया.

जब दो घंटे बाद युवती को होश में आयी तो उसके कपड़े बिखरे हुए थे. युवती को आशंका हुई कि बाबा ने बेहोशी की हालत में उसके साथ अनाचार किया है. युवती ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताई. इसके बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली में आरोपी बाबा के खिलाफ़ FIR  दर्ज कराया.



Related Articles

Back to top button