छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र समिति का ऐलान… |


रायपुर। कांग्रेस ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम करेंगे। समिति में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को इस 16 सदस्यीय समिति का संयोजक बनाया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है।

read more- नए साल में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं, जानें कैसा होगा मौसम

CG Politics


इस समिति में पी चिदंबरम और टीएस सिंहदेव के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं जयराम रमेश, वरिष्ठ नेता शशि थरूर, आनंद शर्मा, गैखनगम, गौरव गोगोई, प्रवीण चक्रवर्ती, इमरान प्रतापगढ़ी, के. राजू, ओमकार सिंह मरकाम, रंजीत रंजन, जिग्नेश मेवानी और गुरदीप सप्पल को शामिल किया गया है।



Related Articles

Back to top button