छत्तीसगढ़
कैबिनेट विस्तार के बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… |

रायपुर/दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की है। थोड़ी ही देर बाद मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
read more- लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन, पी चिदंबरम करेगें अध्यक्षता, छग से इस बड़े नेता को मिली जिम्मेदारी
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीती रात 22 दिसंबर को दिल्ली दौरे रवाना हुए थे। मुख्यम्नत्री आज राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक में भी शामिल होंगे।
साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है।




