छत्तीसगढ़

पड़ोसियों ने महिला के घर में घुसकर की मारपीट, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार… |


मुरैना। मध्य प्रदेश में दबागों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामला मुरैना जिले का है। जहां पड़ोसियों ने एक महिला के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। घटना विडियो भी सामने आया है। वहीं मामले को लेकर महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की लेकिन अबतक कोई सुनवाई नहीं हुई।

मुरैना में एक महिला के घर में घुसकर 10 से 12 लोगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। घर में सिर्फ महिला और उसकी छोटी बेटी थी। महिला ने बताया कि शिवम तोमर नाम के व्यक्ति ने गोली भी चलाई। इसके साथ ही उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।

read more- CG NEWS: सीएम साय ने विधानसभा के समीप जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण…

वहीं मामले को लेकर जब पीड़ित महिला ने थाने में जा कर इसकी शिकायत की तो उसे टाल दिया गया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही उसने पुलिस पर पक्षपात करने के आरोप भी लगाए।

Related Articles

Back to top button