छत्तीसगढ़

अजय चंद्राकर ने झीरम कांड की CBI जांच की उठाई मांग… |


रायपुर. शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन अनुपूरक बजट को लेकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने झीरम मामले पर सीबीआई जांच की उठी मांग को लेकर कहा, हमने झीरम घटना पर एसआईटी गठन किया. एनआईएन ने इसे चैलेंज किया. हाईकोर्ट ने लोकल पुलिस को जांच से मना किया.

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने लोकल पुलिस को जांच के लिए अनुमति दी. तब तक सरकार बदल गई. अजय चंद्राकर ने सीबीआई जांच की मांग की, मैं स्वागत करता हूं. हम इसके पक्ष में है. बिरनपुर घटना की भी सीबीआई जांच कर सकते हैं, उनकी सरकार है.

पटेल ने भाजपा सरकार की नियत पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, महतारी वंदन योजना उनकी महत्वाकांक्षी योजना है. सरकार बनाने में इस योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सरकार बनते ही सभी विवाहित महिलाओं को देने का वादा किया था, उनका धोखा सामने आ गया है.

read more- CG NEWS: सीएम साय ने विधानसभा के समीप जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण…

उमेश पटेल ने कहा, बजट में 1200 करोड़ का प्रावधान रखा है. एक करोड़ विवाहित महिलाएं छत्तीसगढ़ में है और यह सिर्फ 30 लाख को इसका लाभ देंगे. 70 लाख महिलाओं को धोखा दे रहे हैं. यह सरकार भगवा नहीं ठगवा सरकार है. ठगवा सरकार अपना असली रंग दिखाना शुरू कर चुकी है.



Related Articles

Back to top button