छत्तीसगढ़

तिल्दा में किया गया पेंशन दिवस पर वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान… |


तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के कर्मचारी भवन में विगत दिनों हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 दिसंबर पेंशनर दिवस के अवसर पर ऐसे पेंशनर जिनकी आयु 75 से 79 वर्ष की है उन्हें कर्मचारी भवन तिल्दा में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इस निर्णय के परिपालन में उक्त पेंशनरों का शाल, श्रीफल और गुलाल लगाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडे ने कहा कि सभी 15 पुरूष और 16महिला परिवारिक पेंशनधारी पेंशनरों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के सचिव एस. डी. वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सिरमौर ने बताया कि पेंशनर दिवस के इस अवसर पर दोपहर 1.00 बजे से पेंशनधारी कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं कवि, साहित्यकार गोपाल प्रसाद वर्मा की पार्टी द्वारा गीत – संगीत और मनोरंजन के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।

read more- CG Politics: कांग्रेस को बड़ा झटका, अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा…

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के कार्यकारिणी सदस्य एस. एन. गुप्ता, बी. पी. वर्मा, आर. सी. वर्मा, संरक्षक एल. आर. वर्मा, तुलसीराम वर्मा, आर. एल. शांडिल्य, अनिरुद्ध वर्मा सहित छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा सचिव भागीरथी पान्से, कोषाध्यक्ष अश्विनी पटेल और विशेष रूप से डाक्टर यू. एस. तिवारी, डाक्टर आर. के. वर्मा सहित समस्त पेंशनधारी साथी उपस्थित रहे।अंत में दिवंगत पेंशनर स्व. रामकुमार वर्मा और स्व. मनहरण लाल वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन गोपाल प्रसाद वर्मा ने किया।



Related Articles

Back to top button