छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय कुछ ही देर में पहुंचेंगे लोरमी, गुरूघासीदास जयंती पर सामाजिक कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा… |


लोरमी। हर साल की तरह इस साल भी 18 दिसंबर को सतनामी समाज के प्रवर्तक संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती मनाई जाएगी. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय मुंगेली जिले के लोरमी में कुछ ही देर बाद पहुंचेंगे। गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां भी अपने अंतिम चरण में है.

read more- CG Politics: कांग्रेस को बड़ा झटका, अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा…

रविवार को बिलासपुर रेंज के आईजी अजय यादव, कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह आज जिले के मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम अमरटापू-मोतिमपुर और लोरमी विकासखंड के लालपुरथाना पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया और गरिमामय आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

आईजी ने कार्यक्रम स्थल में बैठक व्यवस्था, पेयजल, बेरिकेटिंग, हेलीपेड सहित अन्य तैयारियों का अवलोकन किया और पार्किंग, वाहन व्यवस्था, कानून व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. आईजी ने कलेक्टर और एसपी के साथ पेण्ड्रीतालाब पहुंचकर वहां की वस्तुस्थिति का भी जायजा लिया.



Related Articles

Back to top button