छत्तीसगढ़

विष्णुदेव साय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी होंगे कार्यक्रम में शामिल… |


रायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हटने के बाद अब मंत्रिडल के गठन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चयनित किया है। 13 दिसंबर को राजधानी के साइंस कालेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। वहीं सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता, नेता समेत विधायक भी मौजूद है| इसके साथ ही रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौजूद हैं। वे सभी तैयारियों का जाएजा ले रहे हैं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में आने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इसमें एडीजी स्तर के एक आधिकारी और आईजी स्तर के चार अधिकारियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है।

शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री समेत 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल के सदस्यों की नियुक्ति को लेकर मंथन चल रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

read more- CG NEWS: कई पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला, देखें लिस्ट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रायपुर पंडरी स्थित प्रदेश कार्यालय जागृति मंडल पहुंचे। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जहां मंगलवार को वे प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का आमंत्रण देंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग एक हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन जांच अभियान जारी है।



Related Articles

Back to top button