छत्तीसगढ़

फ्रिज का कंप्रेशर फटा, घर में लगी आग, मचा हड़कंप… |


कोरबा। जिले में आगजनी की एक घटना सामने आई है. यहां मिशन रोड में स्थित एक मकान के किचन में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फटने की वजह से आग लग गई. पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.घटना के वक़्त मकान में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे.

READ MORE- CG Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों मारी ठोकर, 1 की मौत…

आग लगने पर हड़कंप मचा गया. घटना की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिली है.



Related Articles

Back to top button