बिजनेस
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, एक क्लिक में जानें सेंसेक्स- निफ्टी का हाल…. |

Sensex Opening Bell : शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में मजबूती दिखी। अच्छे वैश्विक संकेतों के चलते बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 66,130 के लेवल पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी 33 अंकों की मजबूती के साथ 19,850 के करीब कारोबार करता दिखा।
read more- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल से पुरानी पेंशन व्यवस्था पर की चर्चा
Sensex Opening Bell : हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार को बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में खरीदारी से मजबूती मिली। निफ्टी में बजाज ऑटो 2% की मजबूती के साथ टॉप गेनर के रूप में कारोबार करता दिखा। इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर 66,023 अंकों पर बंद हुआ था।

