मोहाली में महंगी कार से आई 2 लड़कियों ने चोरी किए गमले, CCTV फुटेज आया सामने

गमला चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दो लड़कियां रात के अंधेरे में एक घर के बाहर से गमले चोरी करके कार से फरार हो जाती है. यह घटना मोहाली के सेक्टर 78 की बताई जा रही है.
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस 1.28 मिनट के वीडियो में हम देख सकते हैं कि रात के अंधेरे में एक घर के बाहर सफेद रंग की सेडान कार खड़ी है. उससे दो लड़कियां उतरती हैं. पहले वह वह इधर-उधर देखती हैं और फिर घर की दीवार पर रखे गमलों को उठाकर भाग जाती हैं. हालांकि, वह दोबारा आती हैं और अन्य गमले भी उठाकर ले जाती है.
मोहाली सेक्टर 78 में 2 लड़कियां कार से आती हैं. एक घर की चारदीवारी के बाहर रखे गमले चुरा लेती हैं. pic.twitter.com/6dltMNqK58
— Shubham Rai (@shubhamrai80) November 15, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




