छत्तीसगढ़

रायपुर से दिल्‍ली अब रात में भी भर सकते है उड़ान, साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान की भी सौगात मिल सकती रायपुर विमानतल को


रायपुर। हवाई यात्री अब अपनी सुविधा के अनुसार दिल्ली के लिए रोजाना रात में भी उड़ान भर सकते है। शहर के हवाई यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए सुबह, दोपहर या शाम की ही फ्लाइट मिलती थी। मगर अब सुबह, दोपहर या शाम की फ्लाइट का इंतजार नहीं करना होगा।

बताया जा रहा है कि पहली उड़ान रात्रि 7.40 बजे विस्तारा एयरलाइंस की है और दूसरी उड़ान इंडिगो एयरलाइंस की रात्रि लगभग नौ बजे की है। विस्तार एयरलाइंस की यह उड़ान अगले माह पांच जुलाई से शुरू हो रही है। विस्तारा एयरलाइंस की यह फ्लाइट रात्रि 7.40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और वहां रात्रि 9.35 बजे पहुंचेगी। इस फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

read also- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईद-उल-अज़हा की दी मुबारकबाद , कही ये बात

पिछले दिनों रायपुर से भुवनेश्वर व लखनऊ उड़ान भी शुरू हुई है। इस उड़ान के शुरू होने से प्रदेश के हवाई यात्रियों को भुवनेश्वर से ही सिंगापुर व बैंकाक के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिल रही है। विस्तारा एयरलाइंस द्वारा इस महीने 14 जून से लेकर 30 जून तक इस फ्लाइट को रद कर दिया गया था, इसके बाद से ही हवाई यात्रियों द्वारा इस फ्लाइट को शुरू करने की मांग की जा रही थी। ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास ने बताया कि इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी,इसकी मांग भी की जा रही थी।

वर्तमान में स्वामी विवेकानंद विमानतल में केवल नौ पार्किंग वे है, इसके कारण ट्रैफिक ज्यादा होने पर परेशानी भी होती है। इसे देखते हुए ही नए पार्किंग वे बनाए जा रहे है। स्वामी विवेकानंद विमानतल में चार नए पार्किंग वे बनाए जाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष के आखिरी तक ये पार्किंग वे बनकर शुरू हो जाएंगे और रायपुर विमानतल में एक साथ 13 विमान खड़े हो सकेंगे। पार्किंग वे के साथ ही रायपुर विमानतल में जल्द ही नया एयरोब्रिज भी बनाया जा रहा है और इसके भी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद बनी हुई है। इसके शुरू होने के बाद विमानतल में चार एयरोब्रिज हो जाएंगे,इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

read also- कांग्रेस के चिंतन में लिया गया दूसरा बड़ा निर्णय, भूपेश बघेल का चेहरा मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह

विमानन सूत्रों के अनुसार रायपुर विमानतल में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान की भी सौगात मिल सकती है। इसके लिए पिछले महीने मई में हुए एयरपोर्ट सलाहकार समिति में मुद्दा भी उठाया गया था और इमीटेशन और कस्टम आफिस जल्द खोले जाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इमीटेशन और कस्टम आफिस के लिए बैठक भी होने वाली है। इमीटेशन और कस्टम खुलने के बाद रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान का रास्ता साफ हो जाएगा।



Related Articles

Back to top button