जरा हटके

भैंस ने सींग से उठाकर शेर को जमीन पर पटका धड़ाम, उसकी ताकत के आगे पस्त हुआ जंगल का राजा (Watch Viral Video)


Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों की लड़ाई (Animals Fight) से जुड़े कई रोमांचक वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. हालांकि जंगल के राजा शेर (Lion) की बात की जाए तो उससे जंगल के सभी जानवर खौफ खाते हैं, लेकिन कई बार जंगल के राजा को दूसरे जानवरों से शिकस्त का सामना भी करना पड़ता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर शेर और भैंस (Buffalo) की लड़ाई का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भैंस अपनी सींग से उठाकर शेर को जमीन पर धड़ाम से पटकते हुए दिखाई दे रही है और उसकी ताकत के आगे जंगल के राजा के हौसले पस्त होते दिख रहे हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @ThebestFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- क्या शक्ति है! शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस के पास शेर बैठा हुआ है, तभी दूसरी भैंस तेज रफ्तार में वहां आती है और शेर को सींग से उठाकर हवा में उछाल देती है, जिसके बाद शेर जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ता है. यह भी पढ़ें: मगरमच्छों से भरी नदी को शेरनी ने बेखौफ होकर किया पार, लेकिन शेर की नहीं हुई आगे बढ़ने की हिम्मत (Watch Viral Video)

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button