छत्तीसगढ़

वन मंत्री अकबर ने वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद वन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की स्मृति में 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में आज राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया।

Read also..CG News: सुशील आनंद शुक्ला का बयान – “हमारे परिवर्तन यात्रा की नकल कर रही है बीजेपी”

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, प्रमुख सचिव वन विभाग श्री मनोज पिंगुवा तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद वन कर्मियों का सम्मान करते हुए वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वन शहीदों को सैल्यूट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उल्लेखनीय है राजीव स्मृति वन रायपुर स्थित वन शहीद स्मारक में अंकित नाम में उप वनक्षेत्रपाल स्व. के. डी. साहिल, वनपाल स्व. मोतीलाल कुशवाह, वनपाल स्व. मधुसुदन पाटिल, उपवनक्षेत्रपाल स्व. वीरेन्द्र कुमार तिवारी, वनरक्षक स्व. जगदीश चंद्र मरकाम, परियोजना अधिकारी स्व. अशोक कुमार आचार्य, वनपाल स्व. मार्क ताण्डी, वनरक्षक स्व. शिव कुमार कौशिक, वनपाल स्व. मेहत्तर सिंह डनसेना, स्व. बुधराम भगत, वनपाल स्व. व्ही. पी. शास्त्री, वनपाल स्व. अंगनपल्ली पांडू, स्व. वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, वनरक्षक स्व. रामजी राम जयसवाल, वनरक्षक स्व. के.पी. गौतम, वनरक्षक स्व. शम्भूनाथ सिंह, वनरक्षक स्व. रामजी वर्मा, वनपाल स्व. मनेश्वर यादव, वनरक्षक स्व. चुन्नी लाल साहू, वनरक्षक स्व. सुरेश कुमार राव, वनरक्षक स्व. सुखदेव राम नेताम, वनरक्षक स्व. जगदीश राम कुमेटी, वनरक्षक स्व. देशभक्त दास मांगरे, वनरक्षक स्व. विजय कुमार साहू, वनरक्षक स्व. रामेश्वर पांडे, वनपाल स्व. गणपति, वनरक्षक स्व. बलीराम टंडन, वनरक्षक स्व. मदन सिंह परिहार, उपवनक्षेत्रपाल स्व. अशरफी लाल श्रीवास्तव, वनक्षेत्रपाल स्व. दौलत राम दलेर, वनक्षेत्रपाल स्व. रथराम पटेल शामिल है।

Read also..संस्कृत के ज्ञान से निखरता है व्यक्तित्व – अध्यक्ष योग आयोग ज्ञानेश शर्मा

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक संजय ओझा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एम.टी. नंदी, शेट्टी पनावर, अरूण पाण्डेय, सुनील मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओ.पी. यादव तथा संगीता गुप्ता, शालिनी रैना, अमरनाथ प्रसाद, एस.पी. पैकरा और राजू आगासिमणि, राम अवतार दुबे, अलोक तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



Related Articles

Back to top button