छत्तीसगढ़

नदी में छलांग लगाकर युवक ने की आत्‍महत्‍या… |


दुर्ग/ यहां बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक ने शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। युवक की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि नदी में छलांग लगाने के पहले युवक ने अपनी नई बुलेट मोटर साइकिल, घड़ी, मोबाइल सब किनारे रखा और नदी में कूद गया।

read more- CG News: ऑनलाइन सट्टा खिलाने का अवैध कारोबार करने वाले दो बड़े खाईवालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

युवक की पहचान दुर्ग बोरसी निवासी उमाकांत साहू के रूप में हुई है। परिजनों के हवाले से बताया जा रहा है कि उमाकांत अपने किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में आया था। घटना रात 12.30 बजे की बताई जा रही है। गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। वहीं परिजन भी मौके पर मौजूद है। पुलगांव पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि मंगलवार को शिवनाथ नदी में हुए बड़े हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची की तलाश जारी है। 24 घंटे में शिवनाथ नदी में छह लोगों की मौत हो गई है।



Related Articles

Back to top button