छत्तीसगढ़

रायपुर – दूसरी महिला को पत्नी बताकर होटल में लिया कमरा, पत्नी को चला पता तो – cgtop36.com


रायपुर आए एक व्यक्ति ने दूसरी महिला को पत्नी बताकर रायपुर में होटल लिया था। होटल में उसने महिला के स्थान पर अपनी पत्नी की आइडी जमा करवाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार साल भर पहले हुई इस बात की जानकारी उक्त व्यक्ति की पत्नी को लग गई। उसने दिल्ली से रायपुर के होटल में फोन कर जानकारी ली। जब उसने आइडी देखी तो ये उनकी आइडी थी। महिला की शिकायत पर गंज पुलिस ने पति के विरुद्ध दस्तावेज के दुरुपयोग को लेकर धारा 120 बी और 419 के तहत अपराध दर्ज किया है।

गंज पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है उसका नाम गुरुदयाल वर्मा है। वह दिल्ली का रहने वाला है। उसकी पत्नी ने एफआइआर दर्ज करवाई है। एक साल पहले वह गंज इलाके के एक होटल में आकर रुका था। यहां उसके साथ एक महिला भी आई थी। आरोपित होटल में इस महिला के स्थान पर अपनी पत्नी की आइडी दिखाकर कमरा लिया था।

पुलिस ने बताया कि ऐसा कर उसने होटल प्रबंधक को गुमराह किया। पीड़ित महिला ने दिल्ली में रहकर अपने पति के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। वहां शून्य में अपराध दर्ज किया गया था। केस डायरी के आधार पर गंज पुलिस ने इसे अपने थाने में अपराध दर्ज किया।





Related Articles

Back to top button