छत्तीसगढ़

CG News – नहर में मिली युवक की सड़ी गली लाश, तीन दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस |


खैरागढ़ शहर के गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम भरभड़ी से हनईबन की ओर जाने वाली नहर में एक युवक का शव सड़ी-गली हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Read also..CG News – महादेव एप सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार एएसआई समेत चार आरोपियों की रिमांड खत्म, आज कोर्ट में होगी पेशी

बता दें कि शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के लोअर और शर्ट की जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला. जबकि मृतक ने एक कान में बाली पहन रखी थी। जिससे उसकी पहचान पंडरिया वार्ड 2 निवासी पंचू निषाद के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पंचू तीन दिन पहले शाम को घर से निकला था। फिलहाल पुलिस मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read also..पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 16 उप निरीक्षक इधर से उधर, देखें सूचि



Related Articles

Back to top button