
बिलासपुर/रायपुर। भारतीय स्टेट बैंक के लॉकर से 10 लाख के गहनें गायब होने का मामला सामने आया है। खातेदार एएईसीएल का अफसर है, जिसने बैंक में लॉकर लिया था। अपनी पत्नी के गहने रखे थे। मंगलवार को जब वह दैनिक इस्तेमाल वाले कुछ और गहने रखने गया तो लॉकर से उसके सारे गहने व कुछ दस्तावेज गायब मिले। इस मामले में जब बैंक प्रबंधन से शिकायत की तो बैंक की ओर इस पर अनभिज्ञता जाहिर की। इसे लेकर बैंक व खातेदारों दोनों ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। मामले में जिले के सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




