रायपुर में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों ने टेंट लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदेश में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके लिए ईडी दफ्तर के बाहर टेंट लगाया गया है. चर्चा है कि ईडी अंदरखाने कुछ कांग्रेस नेताओं से पूछताछ कर रही है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच सूत्र बता रहे हैं कि पिछले हफ्ते जिनके घरों पर छापेमारी हुई थी, उनमें से कुछ लोगों को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
महादेव सत्ता ऐप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम भूपेश ने इस दौरान ईडी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा ऐप का कोई ऑफिस नहीं है. छत्तीसगढ़ में इस मामले में लगातार कार्रवाई जारी है. अब तक 72 मामले दर्ज हो चुके हैं. इस मामले में राज्य सरकार की ओर से काफी कार्रवाई की गयी है. जितनी कार्रवाई छत्तीसगढ़ में हुई है, उतनी देश में कहीं नहीं हुई। इस मामले में 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Read also..CG News – SBI के दो ATM को गैस कटर से काटकर निकाला कैश, फिर एटीएम को किया आग के हवाले
भूपेश बघेल ने आगे कहा, छत्तीसगढ़ में राजनीतिक फायदा लेने के लिए बीजेपी ईडी का सहारा ले रही है. छत्तीसगढ़ में कानून का राज है. बीजेपी को हिंसा पसंद है. राज्य की खदानें अडानी को सौंपी जा रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में साजिश कर रही है. आगे भूपेश बघेल ने कहा, ईडी की मदद से छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. राज्य सरकार को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।




