छत्तीसगढ़

Raipur Breaking – जुलूस में तलवार और पिस्टल लहराने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार |


राजधानी रायपुर में कुछ दिवस पूर्व थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत ईदगाहभाठा पास कुछ व्यक्तियों द्वारा जुलूस निकाला गया था, जुलूस के दौरान कुछ व्यक्ति अपने हाथों में तलवार, पिस्टल सहित अन्य घातक हथियार लहरा रहे थे, जिसका विडियो भी वायरल हुआ था। जिसपर पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read also..CG Breaking – विधायक से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का कमल, 200 से ज्यादा बीजेपी में शामिल

वायरल विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान शेख फेजल, मोहम्मद इलियास उर्फ़ इलू, सैय्यद ईरशाद, शेख अज्जू, शेख शाहरुख, शेख शहबाज उर्फ बाबी, शेख सोहेल, शेख जुबैर एवं 05 विधि के साथ संघर्षरत बालक करते हुए सभी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 08 नग तलवार, 03 नग चाकूनुमा हथियार एवं 02 नग पिस्टलनुमा लाईटर जप्त कर सभी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शेख फैजल पिता शेख अख्तर उम्र 28 साल निवासी अमर किराना स्टोर्स के पीछे ईदगाह भाठा थाना आजाद चौक रायपुर।
  2. मोहम्मद इलियास उर्फ़ इलू पिता असलम खान उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 13 ईदगाह भाठा थाना आजाद चौक।
  3. सैय्यद ईरशाद पिता सैय्यद युसुफ उम्र 21 साल निवासी ईदगाहभाठा इमाम बाड़ा के सामने थाना आजाद चौक रायपुर।
  4. शेख अज्जू पिता शेख अख्तर उम्र 22 साल निवासी ईदगाहभाठा अमर किराना स्टोर्स के पीछे थाना आजाद चौक रायपुर।
  5. शेख शाहरुख पिता शेख नवाज उम्र 24 साल निवासी ईदगाह भाठा लाखे नगर चौक थाना आजाद चौक रायपुर।
  6. शेख शहबाज उर्फ बाबी पिता शेख शमरोज उम्र 18 साल निवासी तुर्की तालाब खंडहर के पास दरगाह के सामने ईदगाह भाठा थाना आजाद चौक रायपुर।
  7. शेख सोहेल पिता शेख आमिर उम्र 18 साल निवासी ईदगाह भाठा थाना आजाद चौक रायपुर।
  8. शेख जुबैर पिता शेख मिर्जा उम्र 18 साल निवासी ईदगाह भाठा लाखे नगर थाना आजाद चौक रायपुर।
  9. विधि के साथ संघर्षरत 05 बालक।



Related Articles

Back to top button