छत्तीसगढ़

CG News – बेटी के घर जा रही महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, अस्पताल में हुई मौत |


छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लगातार हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. इस दौरान एक जंगली हाथी ने महिला पर हमला कर दिया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल अस्पताल ले जा रही थी, तभी रास्ते में महिला की मौत हो गई।

Read also..CG News – नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में कोर्ट ने शख्स को सुनाई 20 साल की सजा

मामला पूरे अंबिकापुर वन परिक्षेत्र के कंचनपुर का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम 60 वर्षीय लोलो टेकाम है. वह ग्राम कुंडीकला की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के यहां जा रही थी. तभी रास्ते में उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। इसी दौरान हाथी ने महिला पर हमला कर दिया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल अस्पताल ले जा रही थी, तभी रास्ते में महिला की मौत हो गई।



Related Articles

Back to top button