जरा हटके

मोर के साथ फ्लाइट में यात्रा करती दिखी महिला, बच्चे की तरह गोद में लेकर सीट पर बैठी


Peacock in Flight: दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अपने पालतू जानवरों (Pet Animals) को बच्चों की तरह प्यार करते हैं. आमतौर पर अधिकांश लोग कुत्ते, बिल्ली जैसे जानवरों को अपना पालतू बनाते हैं, लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जो सांप, शेर जैसे खतरनाक जीवों को अपना पालतू बनाने का शौक रखते हैं. इन सबके बीच एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो अपने पालतू मोर (Peacock) के साथ फ्लाइट (Flight) में यात्रा करती नजर आ रही है. महिला बच्चे की तरह मोर को गोद में लेकर सीट पर बैठ जाती है और सफर करने लगती है.

इस वीडियो को @NoCapFights नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है-‘प्लेन में मोर क्यों.’ वैसे तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 483.7k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- पैसे हो तो कुछ भी हो सकता है, जबकि दूसरे ने लिखा है- क्या पक्षी को सीट मिल सकता था.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button