अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बेचेगा अडानी ग्रुप, ट्रेनमैन में खरीदी 30 फीसदी की हिस्सेदारी, IRCTC को मिलेगी टक्कर?

अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन में 3.5 करोड़ रुपए में करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. यानि अब अडानी ग्रुप ऑनलाइन ट्रेन टिकट भी बेचेगा.
अडानी एंटरप्राइजेज ने पिछले ही महीने घोषणा की थी कि उसने SEPL की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक एग्रीमेंट पर साइन किए हैं. शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा कि अडानी डिजिटल लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने एसईपीएल में 3.56 करोड़ रुपए में 29.81 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है.
◆ ऑनलाइन टिकट बुकिंग कंपनी SEPL में अडानी ने खरीदी 30 % हिस्सेदारी
◆ ये हिस्सेदारी 3.5 करोड़ रुपए में खरीदी है, डील IRCTC के लिए टक्कर मानी जा रही !#AdaniEnterprises | #SEPL | #GautamAdani pic.twitter.com/5ERVRrUWGN
— News24 (@news24tvchannel) July 8, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.


