छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – 24 वर्षीय अज्ञात युवती की मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस


कुश अग्रवाल – पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोडिया में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने से हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पलारी थाना के ग्राम कौड़ीया स्थित मुक्तिधाम से लगे पानी से भरे गड्ढे के किनारे लोगों ने एक युवती का शव खुले में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने युवती का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच में जुटी है।

युवती की उम्र लगभग 22-24 वर्ष के आस-पास के होगी। युवती के एक हाथ का आधे से ज्यादा हिस्सा जंगली जानवर खा चुके है। वही पास में ही खून के धब्बे भी नजर आ रहा है।

शव को देखने से आत्महत्या का नहीं नहीं बल्कि हत्या का मामला लग रहा। जबकि शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं है, पुलिस को आशंका है कि किसी ने युवती की हत्या कर गड्ढे में फेंक दिया होगा। युवती का रंग सांवला, काले कलर की जींस, काला टॉप और पैरो में सेंडिल पहनी हुई है।

वहीं शव को छिपाने की नियत से गड्ढे में फेंक दिया गया होगा । पास में ही युवती का कपड़े का बैग रखा हुआ है।पलारी पुलिस फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को घटना की सूचना दी गई है उनके आने के बाद ही पंचनामा इत्यादि की कार्रवाई की जाएगी। आस-पास के गांव में गुमशुदा युवतियों की जानकारी लेकर शव की पहचान में जुटी हुई है ।



Related Articles

Back to top button