कानूनी पचड़े में पड़ने के बाद Thalapathy Vijay के ‘ना रेडी’ गाने में जोड़ा गया स्मोकिंग डिस्क्लेमर, नारकोटिक एक्ट के तहत दर्ज किया गया था मामला

Thalapathy Vijay: ‘थलपति’ विजय के अपनी नई फिल्म ‘लियो’ के एक गाने में तंबाकू का महिमामंडन करने के चलते कानूनी पचड़े में फंसने के बाद, निर्माताओं ने ‘ना रेडी’ नामक ट्रैक में धूम्रपान संबंधी डिस्क्लेमर जोड़ा है. गाने में तंबाकू धूम्रपान को बढ़ावा देने के लिए तमिल सुपरस्टार के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. HC On Adipurush: कुरान पर गलत डॉक्यूमेंट्री बनाएं और फिर देखें आपके साथ क्या होगा, हाई कोर्ट ने ‘आदिपुरुष’ मेकर्स को लगाई लताड़
कड़ी आलोचना होने के बाद निर्माताओं ने स्ट्रीमिंग पोर्टल यूट्यूब पर गाने में स्मोकिंग डिस्क्लेमर जोड़ा है. गाने से कोई भी सीन नहीं हटाया गया है. डिस्क्लेमर केवल कुछ सीन्स में ही देखे जा सकते हैं. ‘ना रेडी’ गाने के वीडियो में विजय मुंह में जलती हुई सिगरेट के साथ नाचते हुए दिख रहे हैं.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




