बिजनेस

ऊंचाई पर शेयर मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी एक फीसदी से ज्यादा चढ़े… |


Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी – बुधवार को एक बार फिर अपने लाइफटाइम हाई पर कारोबार करते हुए देखे गए.  इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहे थे. सेंसेक्स ने 63,601.71 अंक और निफ्टी ने 18,887.60 अंक पर अपना लाइफटाइम हाई बनाने में कामयाब हो गया. वहीं, निफ्टी ने पिछले साल 1 दिसंबर को 18,887.6 के अपने पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर को पार कर लिया. निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 प्रत्येक में आधा फीसदी की बढ़त के साथ ब्राडर मार्केट ने रैली को सपोर्ट किया है. निफ्टी मेटल्स, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी एफएमसीजी के नेतृत्व में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं. इंडियन शेयर इंडेक्स,



READ MORE- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा मानसून का कहर, पढ़े मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Stock Market: जिसमें पिछले कई सेशंस से उछाल दर्ज किया जा रहा है, पिछले बुधवार को भी अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. घरेलू शेयरों में बढ़ोतरी ग्लोबल मार्केट की तेजी और मजबूत घरेलू मैक्रो फंडामेंटल्स के सपोर्ट से यह तेजी आई है. मजबूत जीडीपी आउटलुक, मीडियम इन्फ्लेशन और फॉरेन इन्वेस्टर्स की मजबूत खरीदारी समेत मजबूत बुनियादी बातों से मार्केट हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. अमेरिका और भारत में इन्फ्लेशन कम हो रही है, लेकिन आगे देखने वाली बात यह है कि क्या यह प्रवृत्ति कायम रहेगी.

Stock Market: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रीटेल रिसर्च के प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, “मेगा टेक शेयरों की अगुवाई में अमेरिकी शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए, आंकड़ों से पता चलता है कि ऊंची ब्याज दरों के बावजूद अर्थव्यवस्था फ्लेक्सिबल बनी हुई है, क्योंकि इन्वेस्टर दूसरी तिमाही के अंत और साल की पहली छमाही के करीब हैं.”जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के अनुसार, उच्च मार्केट मूल्यांकन, हालांकि, निकट अवधि में घरेलू मार्केटों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

READ MORE- तेज बारिश के कारण बही सड़क, लगभग 18 गांवों का टूटा संपर्क

Stock Market: गौरतलब है कि इंडियन शेयर मार्केट आज बकरीद (ईद-उल-जुहा) के मौके पर बंद रहने वाले थे, लेकिन बकरीद की छुट्टी कल यानी गुरुवार को तय की गई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने ईद की छुट्टी में बदलाव के संबंध में सोमवार को जारी महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना के अनुरूप सर्कुलर जारी किया. शेयर मार्केट में अगली छुट्टी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर रहेगी.



Related Articles

Back to top button