जरा हटके

किचन की खिड़की के बाहर खड़े होकर घर के मालिक को घूरता दिखा बब्बर शेर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल |


जरा सोचिए आप सुबह नींद से जागने के बाद अपने किचन (Kitchen) में चाय बनाने के लिए पहुंचे हों और तभी खिड़की के बाहर से आपको घूरता हुआ बब्बर शेर (Lion) दिख जाए तो क्या होगा? बेशक आंखों के सामने जंगल के राजा शेर को देखकर किसी की भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो सकती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर बब्बर शेर का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल का राजा किचन की खिड़की के बाहर खड़ा होकर घर के मालिक को घूरता हुआ दिखाई दे रहा है. शेर के खौफनाक अंदाज को देख ऐसा लग रहा है जैसे वो शख्स को चबा डालेगा. पहले तो शांति से शेर शख्स की तरफ देखता है, लेकिन फिर जोर-जोर से गुर्राने लगता है.



इस वीडियो को @animalsmack नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 49.1k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- भयानक, अब आप क्या करेंगे. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- शेर को भूख लगी है.

 

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button