जरा हटके

शेरनी के साथ शख्स को कमरे में किया गया बंद, खूंखार शिकारी से बचने के लिए यहां-वहां लगा दौड़ने |


Viral Video: जंगल के राजा शेर (Lion) की तरह (Lioness) शेरनी भी खूंखार अंदाज में शिकार करने के लिए जानी जाती है और सोशल मीडिया (Social Media) पर शिकार करती शेरनियों के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर शेरनी के साथ बंद एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स शेरनी के साथ कमरे में बंद है और वो खुद को उससे बचाने की कोशिश कर रहा है. कमरे में दो और लोग मौजूद हैं जो हंसते हुए युवक का वीडियो बना रहे हैं, जिससे यह अंदाजा लगया जा सकता है कि शेरनी पालतू होगी.



रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @earth.reel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- किसी के साथ भी इस तरह का मजाक नहीं करना चाहिए, इससे किसी की जान भी जा सकती है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ऐसा लग रहा है जैसे दोनों सुसाइड करने पर उतारू हों.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button