छत्तीसगढ़
पत्नी से फोन न मिलने पर युवक ने खुद को लगाई फांसी |

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवक ने खुद को फांसी लगा ली है। मृतक के शव को दरवाजा काटकर कमरे से बाहर निकाला गया। मृतक के हाथ में 8 अंकों का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। दरअसल, यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है, मामले की जानकरी मिलेते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस दौरान पूछताछ में पत्नी ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। पत्नी ने बताया की पति उससे मोबाइल फोन मांगा था। जब पत्नी ने फोन देने से इनकार किया तो पति ने कमरे में खुद को बंद किया और फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी।
read also- घर में आपसी विवाद के चलते अपने बच्चें के साथ कुए में कूदी महिला




