inh24छत्तीसगढ़

देश और दुनियां में जानिए क्या रही स्थिति कोरोना की….

दुनियां में कोरोना के आंकड़ों के बीच जानिए आज देश में कोरोना के कितने मामले आए हैं। दरअसल देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि वायरस से मरने वालों की संख्या सरकार की चिंता भी बढ़ा रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1 लाख से अधिक कम नए मामले मिले हैं।

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले तेज गति से कम हो रहे हैं। रविवार को सामने आए दैनिक मामले पिछले 81 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए। इसके अलावा कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी अब घटने लगा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 53256 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 1422 मरीजों की मौत हुई।

वहीं छत्तीसगढ में आज 496 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 1,116 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

Related Articles

Back to top button