छत्तीसगढ़
धू-धूकर जल गया जशपुर का जंगल, पेड़-पौधे और वन्य जीवों को हुआ नुकसान |

CG NEWS: जशपुर जिले में देर रात शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि, काफी पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए। यह मामला तपकरा वन परीक्षेत्र के भेलवा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, तपकरा के जंगल में देर रात कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी।
READ MORE- गैस सिलेंडर फटने से पूरे घर में लगी आग, हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक
आग की लपटें एक किलोमीटर के दायरे तक फैल गई, जिससे काफी पेड़-पौधे और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।



