inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पुलिस नक्सली मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर, कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से बड़ी कहबर आई है। यहां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार जवानों ने 5 लाख के ईनामी नक्सली हिड़मा मुचाकी को मार गिर गिराया है। आरोपी के पास से सुरक्षा बल के जवानों ने 9 एमएम का एक पिस्टल बरामद किया है।

Read Also – विशेष – खुद को याद करने की जरूरत – आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा

बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र स्थित चिकपाल और मारजुम के जंगल में आज तड़के डीआरजी, सीएएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक ईनामी नक्सली हिड़मा मुचाकी मारा गया। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि करते हुए मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button