दो नाबालिग बहनों ने पेड़ में लगाई फांसी…. |

Suicide News: धार।जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा उमरिया में दो नाबालिग बहनों ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि घर से तीन नाबालिग मिट्टी लेने निकली थी। दो बहनें टॉयलेट के बहाने वहां से निकल गई और पेड़ पर फांसी फंदा बनाकर झूल गई।
Suicide News: देर तक वापस नहीं लौटने पर तीसरी लड़की ने जाकर देखा तो दोनों के शव पेड़ पर लटक रहे थेइसकी सूचना परिजनों सहित ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि सुसाइड करने वाली में एक बच्ची शिवानी व दूसरी प्रमिला है।
READ MORE- CG NEWS: सीएम भूपेश का पटवारियों को सख्त निर्देश, छात्र और युवाओं का कार्य तत्परता से करें…
Suicide News: दोनों की उम्र 14 वर्ष है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।




