छत्तीसगढ़

दो माह पूर्व अपहरण हुई युवती का मिला कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप… |


कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ग्राम लेपरा से दो माह पूर्व अपहरण हुई युवती का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

read more- CG News: सड़क पर अतिक्रमण करने वाले आटो डीलरों के खिलाफ हुई कार्रवाई, आठ कार और 12 मोटर साइकिल जब्त…

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती सिलाई सीखने सहेली के साथ कोरबा के लिए निकली थी, उसके बाद घर नहीं पहुंची. आरोपियों ने युवती का अपहरण कर परिवार वाले को फोन कर 15 लाख की फिरौती मांगी थी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इसकी शिकायत परिजनों ने बांगों थाने में की थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी थी.

जांच में आज पाली थाना क्षेत्र के ग्राम केराझरिया कोसाबाड़ी जंगल में युवती की दफनाई हुई लाश मिली, खोदने पर युवती का कंकाल बरामद किया गया. पांचों आरोपी सलिहाभाटा निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी.

Related Articles

Back to top button