मनोरंजन

गदर 2 एक प्रेम कथा का धांसू टीजर हुवा जारी, जारी होते ही मिले इतने व्यूज


Sunny Deol की फिल्म Gadar- Ek Prem Katha दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. कुछ ही दिन पहले फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज़ किया गया. जिसे रीमास्टर किया गया है. यानी उसे आज के समय के हिसाब से ढाला गया है. फिल्म 4K विज़ुअल्स के साथ आ रही है. साथ में डॉल्बी साउंड जोड़ा गया है. ताकि दर्शकों को ये फिल्म पुरानी नहीं लगे. अब नई खबर आ रही है कि ‘गदर’ के पहले पार्ट पर ही मेकर्स ने दो करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं. दूसरी की तो बात ही मत पूछिए.



मेकर्स चाहते हैं कि पब्लिक को पहली फिल्म दिखाकर उनकी यादें ताज़ा कर दी जाए. ताकि उनकी दिलचस्पी फिल्म के सीक्वल में बढ़ जाए. इसीलिए 22 साल बाद ‘गदर- एक प्रेम कथा’ सिनेमाघरों में उतर रही है. रिलीज़ डेट है 9 जून. प्लान ये है कि पहले फिल्म को लिमिटेड तरीके से रिलीज़ किया जाए. अगर पब्लिक फिल्म के प्रति उत्साह दिखाती है, तो उसके शोज़ बढ़ाए जाएंगे.

इसके लिए फिल्म को झाड़ा-पोंछा गया है. प्लस कुछ नए सीन्स भी जोड़ दिए गए हैं, जो ओरिजिनल फिल्म में नहीं थे. बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक इस पर मेकर्स ने 2 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. वो चाहते हैं कि पब्लिक को ये फिल्म देखते हुए नया एक्सपीरियंस मिले. वो कौन से सीन्स हैं, ये तो फिल्म की रिलीज़ के बाद पता चलेगा.

Source by ANI Digital

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button