लाइफस्टाइल

तरबूज खाने के तुरंत बाद न करे इन चीज़ों को खाने की गलती, वरना हो सकता है सेहत को नुक्सान… |


HEALTH: गर्मियों में तरबूज खाना भला किसे पसंद नहीं होता। यह इस मौसम का सबसे बेहतरीन फल है। जो शरीर को ठंडक देता है। इसके अलावा यह कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, तरबूज खाने के बाद तुरंत बाद कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं, तरबूज खाने के बाद आपको क्या नहीं खाना चाहिए। 



दूध का सेवन : तरबूज खाने के बाद दूध पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, तरबूज में विटामिन-सी होता है। इसे खाने के बाद अगर आप दूध पीते हैं, तो इससे आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है। 

READ MORE- CG CRIME: नकाबपोश बदमाशों ने खारुन रिवर फ्रंट के अध्यक्ष पर चाकू, रॉड, हॉकी डंडों से किया जानलेवा वार…

प्रोटीन युक्त फूड्स: तरबूज खाने के बाद प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस फल में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ऐसे में अगर आप तरबूज खाने के बाद प्रोटीन युक्त फूड्स जैसे दाल, दही, नट्स आदि का सेवन करते हैं, तो ये पेट के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

अंडे : तरबूज खाने के बाद अंडे खाते हैं, तो इससे आपको अपच की परेशानी हो सकती है। अंडे में प्रोटीन के अलावा ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड होते हैं और तरबूज पानी से भरपूर होता है। इन दोनों को एक साथ खाने से पेट में सूजन और कब्ज की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

HEALTH: तरबूज खाने के तुरंत बाद इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। हालांकि इस फल को खाने के 30 मिनट बाद ही कुछ भी खाएं। 



Related Articles

Back to top button