छत्तीसगढ़

डोरी संग्रहण करने गई वृद्ध महिला को हाथी ने कुचला, महिला की मौके पर मौत


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। एक खबर अंबिकापुर से आई है जहां डोरी संग्रहण करने गई वृद्ध महिला को हाथी ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।



read also- भाटापारा बड़ी खबर -अनियंत्रित हाईवा ने एक कार समेत चार छोटे मालवाहक वाहनों को रौंदा मची अफरा तफरी, अपडेट 1 की मौत 6 घायल

मृत महिला (65 वर्षीय) ग्राम झेरा डीह की रहने वाली थी जो डोरी संग्रहण करने गई थी। इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। ग्रामीणों को पता चलते ही महिला को रघुनाथ पुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध महिला को किया मृत घोषित कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि दल से बिछड़ा हाथी बगीचा रेंज से होकर आज सुबह वन पारीक्षेत्र लुंड्रा पहुंचा था।



Related Articles

Back to top button