छत्तीसगढ़

भाटापारा बड़ी खबर -अनियंत्रित हाईवा ने एक कार समेत चार छोटे मालवाहक वाहनों को रौंदा मची अफरा तफरी, अपडेट 1 की मौत 6 घायल


भाटापारा – बस स्टैंड में एक अनियंत्रित हाईवा ने एक कार समेत चार छोटे मालवाहक वाहनों को रौंद दिया है।जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है, हाइवा की चपेट में आने से छोटी मालवाहक गाड़ियों के अलावा कई लोगों के घायल होने एवं वाहन के अंदर दबे होने की आशंका जताई जा रही है। भाटापारा पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को सिविल अस्पताल भाटापारा ले जाया गया। बाकी अपडेट के लिए जुड़े रहे हमसे।



read also- पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ 25 लाख रुपये के 5 क्विंटल गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा घायलों का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे। यातायात थाने से महज कुछ ही दूर हुई ये घटना। है। सड़क किनारे खड़ी हुई आधा दर्जन मोटर सायकिल भी आई चपेट में। भाटापारा के बस स्टैंड स्थित बब्बू होटल के सामने की घटना। घटना में 1की मौत और 6 लोग घायल है।



Related Articles

Back to top button