छत्तीसगढ़

महिला पहलवानों में साक्षी मालिक समेत अन्य खिलाड़ी पहुंचे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने, खेल मंत्री के आवास पर बैठक शुरू


Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे महिला पहलवानों में साक्षी मालिक समेत अन्य खिलाड़ी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने के लिए पहुंचे है। फिलहाल खेल मंत्री के आवास पर बैठक शुरू है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकट भी शामिल है।



READ ALSO – आबकारी विभाग की पोस्टिंग के कारण अटका IAS ट्रांसफर मामला

मीटिंग में शामिल होने से पहले मीडिया से बातचीत में साक्षी मालिक ने कहा कि खेल मंत्री से मांग की जायेगी कि बृजभूषण सिंह को किसी भी कीमत पर गिरफ्तार किया जाए तभी उनका विरोध प्रदर्शन ख़त्म होगा। नही तो उनका प्रदर्शन जरी रहेगा। सोमवार को ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट ने इस तरह के सुझावों पर नाराजगी जताई और दावा किया कि जो लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें न्याय के लिए अपनी लड़ाई छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं, वे अब उनकी नौकरी छोड़ने की बात कर रहे हैं।



Related Articles

Back to top button