झारखण्ड

धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और यौन उत्पीड़न मामले की जांच, मॉडल मानवी राज को मिल रही धमकी


धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और यौन उत्पीड़न मामले की जांच को लेकर रांची पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है मुंबई की रहने वाली  मॉडल ने रांची स्थित यश मॉडलिंग के संचालक तनवीर अख्तर खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं लगाए गए आरोपों की जांच और मॉडल का बयान दर्ज करने के लिए रांची पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है। इधर मॉडल मानवी को दर्ज किये गए  केस को वापस लेने के लिए धमकिया मिल रही है। ऐसे  मे मानवी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उसके खिलाफ सबूत देने की बात कही है।



गौरतलब है कि रांची के कांके रोड स्थित यश मॉडलिंग के संचालक तनवीर अख्तर खान पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन शादी का दबाव देने के मामले में बुधवार को रांची के गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर रांची में एफआईआर दर्ज की गई जिसके बाद गोंदा पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदा पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है ताकि मुंबई की मॉडल का बयान दर्ज किया जा सके.

अपने एफआईआर में महिला मॉडल ने यह भी जिक्र किया है कि उसके पास कई ऐसे सबूत हैं जो तनवीर के खिलाफ हैं, उन सारे सबूतों को भी रांची पुलिस इकट्ठा करेगी ताकि जांच में और सहयोग मिल सके। दर्ज प्राथमिकी में मुंबई की महिला मॉडल ने तनवीर पर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि तनवीर उससे प्रेम करने लगा था।वह उससे शादी करना चाह रहा था। इसके लिए वह उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव देने लगा। जिस कारण वह भाग कर मुंबई चली गई। लेकिन इसके बाद भी वह उसे प्रताड़ित कर रहा था।

गुरुवार को मॉडल मानवी राज मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन पहुंची। इसके बाद पुलिस मानवी को उस जगह ले गई, जहां उनका और तनवीर का झगड़ा हुआ था ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आरोपी तनवीर अख्तर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। यह घटना अंबोली पुलिस स्टेशन इलाके में हुई थी। इसलिए शिकायत को अंबोली पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया गया है। मॉडल मानवी का आरोप है कि 25 फरवरी 2023 को तनवीर खान ने उसे चलते ऑटो में मारने की कोशिश की थी।मानवी ने पुलिस को बताया कि उस वक्त तनवीर के पास एक गन भी थी. बताया जा रहा है कि इसके बाद अंबोली पुलिस पीड़ित मॉडल को वर्सोवा पुलिस स्टेशन ले गई, जहां रांची पुलिस ने उसका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया।

विदेश भागने की फिराक में है तनवीर

बताया जा रहा है कि आरोपी तनवीर विदेश भागने की तैयारी में है. तवनीर अख्तर ने एक वीडियो जारी कर मानवी से माफी मांगी। इसमें उसने कहा कि ‘जिंदगी की कोई भरोसा नहीं, कब तक है कब तक नहीं. इसलिए सोचा वीडियो बना देते हैं। निकल गए हैं अपनी मंजिल की तरफ. मगर, आपसे यही कहना चाहेंगे, मानवी राज सिंह जो भी गलती हुई, उस सबके लिए माफी चाहूंगा। आगे से वो गलती नहीं होगी, अगर जिंदा रहे तो. मर गए, तो माफ कर देना।



Related Articles

Back to top button